फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में नदारद मिले चिकित्सक, काटा वेतन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीजों से पूछताछ करते डीएम। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण में नदारद मिले चिकित्सक, काटा वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम ने सीएमओ के साथ बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी में मरीजों से उपचार संबंधी जानकारी ली। साथ ही बिना सूचना अनुपस्थित मिलने पर एक चिकित्सक का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है। पोषण पुनर्वास केंद्र में मात्र तीन बच्चे भर्ती मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10.30 पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान ओपीडी में डॉ. डीपी सिंह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने सीएमओ को डॉक्टर का एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में बन रहे सबसे बड़े ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही डीएचएस की बैठक में स्वास्थ्य केंद्रवार रोस्टर बनाकर कुपोषित, अतिकुपोषित बच्चों को वार्ड में भर्ती कर सामान्य श्रेणी में लाने के लिए उपचार दिलाने देने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें