फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर वांछित को छुड़ाया

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी मुल्ला सलाम। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर वांछित को छुड़ाया
विज्ञापन

सिकंदराबाद। क्राइम ब्रांच की टीम और स्थानीय पुलिस ने लूट में वांछित फुरकान को मंगलवार देर रात गांव चंदेरू में उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, आरोपी के परिजनों व अन्य दबंगों ने पुलिस टीम पर हमला कर उसे छुड़ा लिया। हाथापाई में चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने आठ नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को पकड़ लिया है, जबकि, अन्य की तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि वह हेड कांस्टेबल चालक मनोज कुमार वर्मा, कांस्टेबल अभिषेक कुमार कोतवाली क्षेत्र की जेल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल हुस्नबाबू, हेड कांस्टेबल ब्रजभूषण के साथ सिकंदराबाद के गांव चंदेरू में लूट में वांछित अभियुक्त फुरकान व सलमान पुत्रगण मुल्ला सलाम अहमद के घर दबिश देने गए थे, जहां पुलिस ने आरोपी फुरकान को पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी के पिता मुल्ला सलाम पुत्र स्व. अब्दुल हकीम, साइस्ता पुत्री मुल्ला सलाम पत्नी राशिद, रूखसार उर्फ मोटी पुत्री मुल्ला सलाम पत्नी शराफत, शरीफन उर्फ शहीदा पत्नी मुल्ला सलाम, रिजवान पुत्र निसार, शुएब उर्फ प्रधान पुत्र छोटे उस्मान ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। साथ ही आरोपियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए आरोपी फुरकान को छुड़ा लिया। फुरकान ने भी मारपीट में परिजनों का सहयोग किया और फरार हो गया। इसी दौरान पुलिस ने मौके से भाग रहे अभियुक्त मुल्ला सलाम को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर हमले, मारपीट में एसआई संजय कुमार, हेडकांस्टेबल मनोज कुमार वर्मा, कांस्टेबल हुस्नबाबू को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को भगाने समेत अन्य धाराओं में निरीक्षक अपराध शाखा की तहरीर पर तीन महिलाओं समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी मुल्ला सलाम को जेल भेज दिया गया। फरार अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लूट के अलावा सीएए बवाल प्रकरण में भी था वांछित
सिकंदराबाद कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि आरोपी फुरकान व सलमान दोनों सीएए के खिलाफ बुलंदशहर में प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे, तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपी हैं। मामले में दोनों को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आरोपी बनाया गया था। तभी से दोनों आरोपी वांछित चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें