फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन पर रेल रोको आंदोलन कल, किसानों ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन पर रेल रोको आंदोलन कल, किसानों ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बैठक कर 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आंदोलन के समय यात्रियों को चाय व पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने बताया कि 22 फरवरी को बीबीनगर में यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसान महापंचायत में आएंगे।
विज्ञापन

नगर के मलका पार्क में हुई बैठक को संबोधित करते हुए एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि खुर्जा जंक्शन पर 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन देश की बहरी सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी। इस दिन कोई भी रेल खुर्जा जंक्शन से होकर नहीं गुजरेगी। सभी रेल मार्गों पर यूनियन के पदाधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है। इस आंदोलन में जनपद के किसान भी भागीदारी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली गई है। रेल रोको आंदोलन के दौरान यात्रियों को यूनियन की ओर से चाय और पानी का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूनियन की 22 फरवरी को बीबीनगर के दीनदयाल पार्क में किसान महापंचायत होगी। इसे यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत संबोधित करेंगे। इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनपद के किसानों से भी संपर्क तेज कर दिया गया है। किसान हित में होने वाली यह महापंचायत एतिहासिक होगी। बैठक में दीपक चौधरी, टीनू चौधरी, मुकेश गिरी, सतपाल सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें