फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी अब बनेंगे स्मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
37 परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी अब बनेंगे स्मार्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। जनपद के 37 स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। स्मार्ट क्लास चलने से परिषदीय स्कूल निजी स्कूलों को भी मात देंगे। शासन से स्मार्ट क्लास चलाने के लिए स्कूलों का लक्ष्य मिलने के बाद विभागीय अफसर तैयारियों में जुट गए हैं।
जनपद में 2399 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 2.21 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार की ओर से निशुल्क शिक्षा के साथ पाठ्यक्रम, ड्रेस, बैग, स्वेटर, जूते-जुराब और एमडीएम के तहत दोपहर का भोजन भी उपलब्ध करवाया जाता है। साथ ही अन्य कई तरह की योजनाओं से भी बच्चों को समय-समय पर लाभान्वित किया जाता है। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को निजी स्कूलों की तर्ज पर तीन साल पहले अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई शुरू करवाई जा चुकी है। पहले वर्ष जनपद के 80 परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू करवाई गई, जबकि दूसरे वर्ष 96 स्कूलों में इसकी शुरुआत हुई। चालू शिक्षण सत्र में शासन से 80 और स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू करवाने के आदेश मिले थे, लेकिन कोरोना काल के चलते अभी तक स्कूलों का चयन नहीं हो सका है। वहीं, अब सरकार ने जनपद के 37 स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलाकर बच्चों की पढ़ाई शुरू करवाने के आदेश जारी किए हैं। बताया गया कि स्मार्ट क्लास के लिए जिन स्कूलों का चयन किया जाएगा। उनमें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बच्चों को स्मार्ट क्लास में पढ़ाने के साथ निजी स्कूलों की तर्ज पर अन्य कई तरह की सहूलियत भी दी जाएंगी। विभागीय अफसरों ने बताया कि शासन से जनपद में स्मार्ट क्लास चलाने का आदेश प्राप्त हो गया है। स्मार्ट क्लास चलाने के लिए स्कूलों का लक्ष्य प्राप्त होते ही अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक से स्कूलों का स्मार्ट क्लास के लिए चयन किया जाएगा। यह कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। शासन के आदेश पर इसकी शुरूआत आगामी शिक्षण सत्र से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
शासन से जनपद के 37 परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलाने का आदेश प्राप्त हो गया है। इसका लाभ चयनित होने वाले स्कूलों के बच्चों को मिलेगा। आदेश और स्कूलों का लक्ष्य मिलने के बाद स्कूलों का चयन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही स्कूलों का चयन कर वहां स्मार्ट क्लास चलाने की तैयारी शुरू करवा दी जाएगी।
अखंड प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें