फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे नेत्र सर्जन, ओपीडी से रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे नेत्र सर्जन, ओपीडी से रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नेत्र सर्जन चेतावनी का नोटिस मिलने के बाद भी अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं कर रहे हैं। आए दिन ओपीडी से बिना बताए गैरहाजिर रहते हैं। इससे मरीजों को बिना परामर्श के वापस लौटना पड़ रहा है। शनिवार को भी नेत्र सर्जन विभागीय अधिकारियों को बिना सूचना दिए गैरहाजिर रहे।
जिला अस्पताल में नेत्र सर्जन का पद रिक्त चलने पर डिबाई राजकीय चिकित्सालय से नेत्र सर्जन डॉ. सरदमन सिंह को जिला अस्पताल अटैच किया गया है। शनिवार को एक सर्जन की ऑपरेशन में, एक ऑफिस कार्य में तो तीसरे सर्जन की ओपीडी में ड्यूटी थी। लेकिन सुबह कुछ देर मरीजों को देखने के बाद नेत्र सर्जन ओपीडी से चले गए। ऐसे में दूर-दराज से आए मरीजों को घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर के न आने पर मरीज बिना इलाज कराए लौट गए।
विज्ञापन

25 जनवरी को कर दिए गए थे कार्यमुक्त
डिबाई राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल अटैच किए गए नेत्र सर्जन के आए दिन ओपीडी से नदारद रहने और अन्य कार्य को करने से इनकार पर सीएमएस ने उन्हें 25 जनवरी को कार्य मुक्त करते हुए मूल स्थान पर भेज दिया गया। नेत्र सर्जन द्वारा दोबारा लापरवाही न बरतने की बात कही। इस मामले में सीएमओ ने सीएमएस को पत्र भेजकर दोबारा अटैच करवा दिया, इसके बाद भी लापरवाही सामने आ रही है।
बोले मरीज
आंख दिखाने के लिए सुबह अस्पताल में आया था। पर्ची बनवाने के बाद ओपीडी में आया तो चिकित्सक नहीं मिले। काफी देर से चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहा हूं। - मनवीर, शिकारपुर निवासी
आंख में परेशानी होने पर परिवार के सदस्यों संग आई हूं। ओपीडी में सभी चिकित्सक के कक्ष खाली है। चिकित्सक नहीं आए तो बैरंग लौटना पड़ेगा। - संजय देवी, पचौता निवासी
विज्ञापन

कोट
ओपीडी में एक सर्जन की ड्यूटी लगाई गई। ओपीडी से गायब मिलने पर पूछताछ की तो किसी कार्य से ऑपरेशन कक्ष में जाने की बात कही। नेत्र सर्जन को ओपीडी में भेज दिया गया। भविष्य में ड्यूटी से गायब रहने पर और आदेश का पालन नहीं करने पर नेत्र सर्जन को कार्यमुक्त कर मूल स्थान पर भेज दिया जाएगा। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें