फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में बॉयलर फटा, दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी में बॉयलर फटा, दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र स्थित कलर डाई करने वाली फैक्टरी जयबाबा इंडस्ट्रीज में शनिवार दोपहर बॉयलर फट गया। हादसे में फैक्टरी में काम कर रहे दो मजदूरों की झुलसने व मलबे में दबने से मौत हो गई। जबकि, अन्य मजदूर हादसे के बाद फैक्टरी से बाहर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शव बाहर निकाले और मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लाट नंबर आर 24 पर जयबाबा इंडस्ट्रीज (कपड़ों पर कलर डाई करने वाली फैक्टरी) में प्रतिदिन की तरह करीब 20 मजदूर कार्य कर रहे थे। बॉयलर में पानी खौलाकर प्रेशर बनाया जा रहा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक बॉयलर फट गया। अचानक बॉयलर फटने से हुए तेज धमाके से फैक्टरी और उसके आसपास अफरा तफरी मच गई। आवाज सुनकर लोग फैक्टरी की ओर दौड़े। धमाके से टीन सेड की छत, दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जबकि, मजदूर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि दो मजदूर गायब हैं। जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव बाहर निकाले। दोनों के शव बुरी तरह से झुलस चुके थे और क्षत विक्षत थे। एक शव की शिनाख्त पुलिस ने उसके पास से मिले आधार कार्ड से नरसेना थाना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी सचिन (18) के रूप में हुई। वहीं, दूसरे शव की शिनाख्त गजेंद्र निवासी गांव चटहेरा, बुलंदशहर के रूप में हुई। गजेंद्र की शिनाख्त उनकी पुत्री प्रिया ने उसका लोवर पहचान कर की। गजेंद्र का शव बुरी तरह से जल चुका था। पुलिस ने फैक्टरी के मालिक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। हालांकि, पुलिस ने फैक्टरी मालिक के एक भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मजदूरों ने किया विरोध
हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देते ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। लेकिन, उस मजदूर मौके पर परिजनों के पहुंचने तक शव पोस्टमार्टम न भेजने की बात कर रहे थे। जिस पर परिजनों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। लेकिन, पुलिस-प्रशासन ने उन्हें बाद में समझा-बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर ली जानकारी
मामले की जानकारी मिलते ही सिकंदराबाद एसडीएम राकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिजनों को दिलासा दिया।
कोट
मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हादसे का कारण प्रारंभिक जांच में बॉयलर में प्रेशर अधिक होना सामने आ रहा है। जांच कराई जा रही है। फैक्टरी मालिक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें