फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुरू की कलमबंद हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुरू की कलमबंद हड़ताल
विज्ञापन

बुलंदशहर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगाें के समर्थन में कलमबंद हड़ताल शुरू की है। वह तीसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल पर रहीं। उनकी चेतावनी है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी, सहायिका संगठन की अध्यक्ष सावित्री चौधरी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों के समर्थन में लगाकर आंदोलन जारी है। बावजूद इसके अभी तक मांग पूरी नहीं हो रही हैं। अब एक बार फिर कार्यकर्ताओं ने संगठन के बैनर तले कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है। हमारी मांग है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शासन की ओर से दिए गए मोबाइल को वापस लिया जाए। यह मोबाइल सिर्फ एक डिब्बा के समान है। इसे चलाने के लिए कोई ट्रेनिंग भी नहीं दी गई है। शासन से मांग है कि कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। मानदेय आठ हजार से 13 हजार प्रति माह दिया जाए। कार्यकर्ताओं की सामाजिक सुरक्षा के लिए आंगनबाड़ी कल्याण कोष बनाया जाए। इसके साथ अन्य मांग भी शामिल हैं। इस दौरान अंजू शर्मा, नीलम रानी, सविता शर्मा, कमलेश गौड़, बीना यादव, सुनीता, सीमा, प्रतिभा, शीला और सुधा आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें