फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : 521 दिन बाद कोरोना से मुक्त हुआ बुलंदशहर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
राहत : 521 दिन बाद कोरोना से मुक्त हुआ जनपद
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 521 दिन बाद अब अपना जिला कोरोना से मुक्त हो गया है। जिले में पिछले नौ दिन से कोई भी नया संक्रमित नहीं मिला है। 29 मार्च 2020 को पहला संक्रमित मिला था। मंगलवार को दो मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब जिले में एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। अगस्त में छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, इनमें एक की मौत हो चुकी है।
जनपद में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सिकंदराबाद के गांव वीरखेड़ा में मिला था। युवक में संक्रमण विदेश से लौटे उसके मालिक के संपर्क में आने से हुआ था। इसके बाद कोरोना संक्रमण की चेन बनती चली गई और युवक की पत्नी और मां भी संक्रमण की चपेट में आ गए। पहली लहर के दौरान 368 दिन में 31 मार्च 2021 तक जिले में 6,325 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 31 मार्च को जिले में लग रहा था कि जनपद जल्दी ही कोरोना से मुक्त हो जाएगा। लेकिन दूसरी लहर के दौरान एक अप्रैल से आंकड़े बढ़ने पर जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त होने से वंचित रह गया था। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार पिछले नौ दिन से पूरे जिले में किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। जनपद में अभी तक कुल 20,205 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 242 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, शेष 19,963 लोग स्वस्थ हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य को पूरा किया जाएगा
शासन ने सितंबर में प्रतिदिन 25-25 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया है। साथ ही पहले सोमवार को 75 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। शासन से मिले लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
- डॉ. राकेश चंद्रा, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें