फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चेन में आया महिला का दुपट्टा, सड़क पर गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चेन में आया महिला का दुपट्टा, सड़क पर गिरने से मौत
विज्ञापन

अहमदगढ़। गांव खुदादिया के निकट बाइक पर सवार होकर पति के साथ जा रही महिला का दुपट्टा बाइक की चेन में आ गया। जिससे महिला सड़क पर जा गिरी और सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव गिनौरी निवासी शाहरुख ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी फराना के साथ बाइक से अपनी ससुराल पीलिया की दवाई लेने के लिए जा रहा था। वह जब अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुदादिया के निकट पहुंचे तो फराना का दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया। इस कारण चलती हुई बाइक से फराना अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। राहगीरों व अन्य लोगों की मदद से वह फराना को लेकर सीएचसी पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें