फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सहकारी ग्राम विकास बैंक सिकंदराबाद के शाखा प्रबंधक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। सहकारी ग्राम विकास बैंक सिकंदराबाद के शाखा प्रबंधक पर लगे घोटाले के आरोपों में जांच अधिकारी की संस्तुति पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा भूपेंद्र सिंह को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि बैंक के चेयरमैन ठा. विरेंद्र सिंह शाखा प्रबंधक हिमांशु दुबे, कर्मियों पर एकमुश्त समाधान योजना के नाम पर किसानों से ऋण से अधिक राशि वसूलने रसीद नहीं देने का आरोप लगाया था। रसीद मांगने पर छूट का लाभ नहीं मिलने की बात कहते हुए किसानों को भ्रमित करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मंत्रालय, प्रधान कार्यालय में शिकायत की गई थी। अरुणाक्षी मिश्रा मुख्य महाप्रबंधक प्रशासन ने इस संबंध में जारी आदेश के माध्यम से बताया कि शिकायत पर उप महाप्रबंधक प्रधान कार्यालय लखनऊ डीके सिंह को जांच सौंपी गई थी। उन्होंने 28 अगस्त को सिकंदराबाद पहुंचकर जांच की थी और किसानों से भी बात की थी। जांच के दौरान उन्होंने आरोपों को कुछ हद तक सही बताते हुए कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगाया था और आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया था। बताया कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट पर शाखा प्रबंधक हिमांशु दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी। निलंबन अवधि में वह क्षेत्रीय कार्यालय अलीगढ़ से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें