बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर ने की वोट डालने की अपील
बुलंदशहर। बॉलीवुड के मशहूर गायक कैलाश खेर ने बुलंदशहर उपचुनाव में मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने गाने के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया है।
डीएम रविंद्र कुमार के प्रयासों से बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने गाने के माध्यम से बुलंदशहर निवासियों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में घर से निकले और तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में अपने अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि वोट किसी को भी दें, लेकिन वोट डालने के लिए जरूर जाएं। बता दें कि इससे पूर्व विधानसभा के चुनावों में भी कैलाश खेर ने भारी संख्या में मतदान करने की अपील की थी। कैलाश खेर की अपील के बाद बुलंदशहर के मतदाताओं में उत्साह हैं।