फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ब्लैक पैंथर ने 42 रन से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहले दो लीग मैच खेले गए, जिसमें दोनों टीमें एक-एक से विजय रहीं। सोमवार को ब्लैक पैंथर टीम ने फाइनल मैच 42 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

क्रिकेट के फाइनल मैच में सीएचसी प्रभारी डॉ. पीके मिश्रा की कप्तानी वाली टीम ब्लैक पैंथर विजय रही। इस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर में ब्लैक पैंथर ने 132 रन बनाए। इसके जवाब में डाॅ. वाईपी सिंह की कप्तानी वाली टीम व्हाइट टाइगर 84 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस दौरान मैन ऑफ द मैच डाॅ. हिमेश मित्तल रहे, जिन्होंने ब्लैक पैंथर की तरफ से सर्वाधिक चार विकेट लिए और 26 रन बनाए। ब्लैक पैंथर की ओर से सर्वाधिक 34 रन अंकित राघव ने बनाए। वहीं वाइट टाइगर की ओर से सर्वाधिक 44 रन डाॅ. एसके सिंह ने बनाए। इस दौरान ब्लैक पैंथर टीम में डाॅ. पीके मिश्रा, डाॅ. हिमेश मित्तल, डाॅ. सचिन सिंह, मनीष, किशन, ललित, गगन, पुष्पेंद्र, सोमवीर, विनोद आदि खिलाड़ी रहे। व्हाइट टाइगर टीम में डाॅ. वाईपी सिंह, डा. एसपी सिंह, डाॅ. पीयूष त्रिपाठी, डाॅ. विकास कुमार राय, नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार यादव, सचिन कुमार, रिंकू, वीरू, सुरेंद्र सिंह और राजेंद्र त्यागी आदि खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें