फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए के फ्लैट पर अवैध कब्जा, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीए के फ्लैट पर अवैध कब्जा, नोटिस जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। गंगा नगर कॉलोनी में बीडीए द्वारा बनाए गए फ्लैटों पर अवैध कब्जा हो गया है। करीब 24 फ्लैट में लोग बिना अनुमति के अवैध रूप से रह रहे हैं। बीडीए अधिकारियों ने इन फ्लैट में रहने वाले लोगों को पांच दिन का समय फ्लैट खाली करने के लिए दिया है।
बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2015-16 में गंगा नगर आवासीय योजना में अर्फोडेबल हाउसिंग योजना के तहत 288 और एलआईजी के 128 फ्लैट का निर्माण कराया था। इनमें बरन अपार्टमेंट में बने 288 फ्लैट में से 116 फ्लैट का अभी तक आवंटन नहीं हो सका है। जबकि एलआईजी स्कीम के कुल 46 फ्लैट आवंटित नहीं हो सके हैं। बरन अपार्टमेंट में बने फ्लैट लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों समेत अन्य लोगों ने 24 फ्लैट पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ फ्लैट पर अवैध कब्जे की जानकारी मिली है। जिसके चलते सभी लोगों को पांच दिन का समय फ्लैट खाली करने के लिए दिया गया है। समय पर फ्लैट खाली न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
- नीरज गुप्ता, प्रभारी सचिव, बीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें