फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के घर तोड़फोड़ के बाद थाने पर हंगामा, सड़क पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के घर तोड़फोड़ के बाद थाने पर हंगामा, सड़क पर लगाया जाम
विज्ञापन

बुलंदशहर/खानपुर। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर दी। वारदात के करीब एक घंटे बाद थाना पुलिस ने आरोपी बलवीर उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया। उस दौरान गुस्साए ग्रामीण आरोपी को खेतों में व आसपास ढूंढ रहे थे। जैसे ही उसके खानपुर थाने में होने की सूचना मिली, गुस्साए ग्रामीण वहां पहुंच गए। थाने का घेराव कर सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस से कहा कि आरोपी बल्लू को उनके हवाले करो या फिर उसका एनकाउंटर कर दो।
वारदात के दौरान आरोपी बल्लू की पत्नी भी खेत पर मौजूद थी। वह भी वारदात को देख कर सहम गई थी। घर पहुंचकर परिजनों से उसने घटना के बारे में बताया। घर पर बल्लू के माता-पिता और बच्चे मौजूद थे। थोड़ी देर में वारदात में मारे गए लोगों के परिजन व ग्रामीण भी उसके घर जा पहुंचे। कुछ लोगों ने घर में तोड़फोड़ कर दी। परिजनों ने बताया कि बल्लू की मानसिक हालत ठीक नहीं है। ग्रामीण इसे झूठ बताते हुए उसे गांव में बुलाने पर अड़ गए। करीब साढ़े दस बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान अफवाह उड़ी की आरोपी ने थाने पर सरेंडर कर दिया है। गुस्साए ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटर साइकिलों पर सवार होकर सैकड़ों की तादाद में थाने जा पहुंचे। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ते में खड़ा कर जाम लगा दिया। एसपी सिटी ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। सीओ स्याना अलका सिंह और थाना प्रभारी से भी ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेने की बात कहते हुए समझाने की कोशिश कर रही थी। बाद में एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसडीएम स्याना सतीश कुशवाहा ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
घंटों तक नहीं उठने दिया नत्थी का शव
पुलिस जैसे ही नत्थी सिंह के मकान पर शव को कब्जे में लेने के लिए पहुंची तो परिजनों का गुस्सा भड़क गया। परिजनों का साफ कहना था कि हत्यारे को तत्काल फांसी दी जाए। पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिया जाए और घटनास्थल पर कोई बड़ा अधिकारी आना चाहिए। स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया।
परिजनों को पुलिस अभिरक्षा में थाने पहुंचाया
माजरा में नरसंहार के बाद ग्रामीणों के उग्र रूप को देखते हुए आरोपी के परिजनों को थाना पुलिस ने अपनी सुरक्षा में थाने पहुंचाया। पुलिस को आशंका थी कि ग्रामीण आरोपी के परिजनों पर हमला कर सकते हैं। आरोपी के घर पर भी पुलिस तैनात कर दी गई है।
कई थानों का फोर्स रहा तैनात
ग्रामीणों का गुस्सा देखते हुए खानपुर थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी, नरसेना, स्याना, औरंगाबाद, अनूपशहर, जहांगीराबाद का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। गांव में भी पुलिस टीम की तैनाती की गई है।
भाग जा यहां से, वरना तुझे भी काट डालूंगा
ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के दौरान जब कुछ लोगों ने आरोपी बल्लू को रोकने की कोशिश की तो वह आगबबूला हो जाता। इस दौरान उसने कुछ लोगों से यह भी कहा कि भाग जा यहां से नहीं तो तुझे भी यहीं काट डालूंगा। कुछ ग्रामीणों के उसने दौड़ाया भी लेकिन, वह किसी तरह से जान बचाने में कामयाब रहे।
जिससे छीनी बाइक, उसके ही पिता की हुई हत्या
आरोपी ने नत्थी की हत्या के बाद भागने के लिए उसके ही पुत्र प्रमोद से रास्ते में बाइक छीन ली थी। उस दौरान प्रमोद को नहीं पता था कि आरोपी ने उसके पिता की भी हत्या कर दी है। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसे भी हत्या की धमकी दी और भाग निकला।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व मां को पीटा था
आरोपी बलवीर के घर जब पुलिस व अन्य ग्रामीण पहुंचे तो उसके परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व मामूली बात को लेकर अपनी मां की भी जमकर पिटाई कर दी थी। जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि परिजन इस बाबत झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें