फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण से परेशान चपरासी ने की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शोषण से परेशान चपरासी ने की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के एक स्कूल में चपरासी के पद पर तैनात व्यक्ति ने स्कूल प्रबंधन के एक पदाधिकारी के शोषण से तंग आकर बृहस्पतिवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। चपरासी के परिजनों ने स्कूल प्रबंधक पर शोषण करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने से इंकार किया है।
बृहस्पतिवार सुबह नगर के लाल तालाब क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उसे नगर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि युवक नगर के ही एक स्कूल में चपरासी के पद पर कार्य करता है। पीड़ित परिजनों के अनुसार स्कूल प्रबंधन के एक पदाधिकारी के द्वारा चपरासी पर घर आकर सफाई करने का दबाव बनाया जा रहा था। जब चपरासी ने तबीयत खराब होने की बात कही गई तो उस पर पत्नी को घर भेजने के लिए दबाव बनाया गया। इससे परेशान होकर चपरासी ने बृहस्पतिवार सुबह जहर खा लिया। वहीं, नगर कोतवाली पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व अफसरों को कराया था अवगत
बताया गया कि चपरासी बीते काफी दिनों से स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी के शोषण से तंग था। दो दिन पूर्व ही उसने प्रशासनिक अफसरों को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया था। साथ ही भविष्य उसने आत्महत्या की चेतावनी भी दी थी।
मामले में अभी कोई शिकायती पत्र या सूचना नहीं मिली है। शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - अखिलेश कुमार त्रिपाठी, नगर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें