फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सांसद भोला सिंह के नाम पर ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सांसद भोला सिंह के नाम से एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक युवक से ठगी की कोशिश की गई। मामले की जानकारी होने पर सांसद के निजी सचिव ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात में बुलंदशहर सांसद डॉ.भोला सिंह के निजी सचिव धर्मेंद्र कुमार की ओर से तहरीर देकर बताया गया है कि 10 अगस्त की शाम को एक व्यक्ति हिमांशु गर्ग के मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आती है। कॉल करने वाला व्यक्ति कहता है कि सांसद डॉ. भोला सिंह आपसे बात करना चाहते हैं। आरोपी व्यक्ति किसी व्यक्ति से हिमांशु गर्ग की बात कराता है। उस बातचीत में दूसरा व्यक्ति खुद को सांसद डॉ. भोला सिंह बताते हुए पीड़ित हिमांशु गर्ग से कहता है कि उनके रिलेटिव की मेडिकल की फीस जमा होनी है। इसके लिए यूनिवर्सिटी को एक ऑनलाइन पेमेंट करनी है। फीस करीब 26,832 रुपए है। ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद उसका पेमेंट उनके कार्यालय से ले लिया जाए। इसके बाद सांसद का पीए बना व्यक्ति एक पता देकर उस पर फीस जमा करने के लिए दबाव बनाया जाता है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सांसद की छवि को धूमिल करने के लिए साजिश रची गई है। ऐसे में मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए। कोतवाली देहात पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। साइबर टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।



तीन दिन पहले सदर विधायक से हुई थी ठगी

जिले में साइबर ठग आम जनता के साथ-साथ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और राजनैतिक लोगों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। तीन दिन पहले ही सदर विधायक प्रदीप चौधरी से साइबर ठग ने बैंक अधिकारी बनकर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से 2.65 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। मामले में साइबर टीम द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन



मेरे नाम से किसी व्यक्ति ने फोन पर रुपये मांगने का प्रयास किया। मामले सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। लोगों से अपील है कि मेरे नाम पर किसी को रुपये न दें। - डाॅ. भोला सिंह, सांसद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें