फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ठेकेदार की फर्म पर जीएसटी का छापा, 72 लाख की कर चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। लेबर सप्लाई और फैब्रिकेशन का काम करने वाली फर्म ने फर्जी फर्मों के बिल लगाकर 72 लाख रुपये की आईटीसी क्लेम कर ली। जीएसटी विभाग की टीम ने फर्म की जांच की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


सिकंदराबाद के गांव कोंदू में स्थित फर्म में जीएसटी विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि फर्म काफी समय से फैब्रिकेशन और लेबर सप्लाई का काम कर रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में फर्म ने दिल्ली की जिन नौ फर्मों से लेबर सप्लाई के ऑर्डर प्राप्त किए, वह विभाग के रिकॉर्ड में पंजीकृत ही नहीं हैं। ठेकेदार ने उक्त बिलों के आधार पर 71.92 लाख रुपये की फर्जी आईटीसी क्लेम कर ली।





सिकंदराबाद क्षेत्र में स्थित ठेकेदार की फर्म के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फर्जी आईटीसी क्लेम में से 22.39 लाख रुपये मौके पर ही फर्म ने जमा करा दिया है, शेष धनराशि जल्द ही जमा कराने का आश्वासन दिया है। दस्तावेजों को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। - जयंत सिंह, उपायुक्त, जीएसटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें