फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मछली पकड़ने का विरोध करने पर मंदिर के महंत को जान से मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक मानिकपुर स्थित शिव मंदिर के महंत पर मछली पकड़ने का विरोध करने पर चार अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने महंत पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए। गंभीर हालत में उन्हें गांव वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महंत की तहरीर पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिलक मानिकपुर स्थित शिव मंदिर के महंत शंकर गिरी वहीं निवास करते हैं। महंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अक्टूबर की शाम को मंदिर के पास वाले तालाब पर उन्होंने चार अज्ञात लोगों को तालाब में मछली पकड़ते देखा। महंत ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस पर चारों आरोपी उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे। जब महंत ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर ईंटों से हमला कर दिया।
हमलावरों ने महंत पर ईंट से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर वहीं गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों हमलावर मौके से भाग गए। बेहोशी की हालत में पड़े महंत को गांव के लोगों ने देखा और तत्काल उपचार दिलाया। होश में आने के बाद महंत ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। देहात पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें