फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जनौरा में दो पक्ष भिड़े, हार्टअटैक से घायल की दादी की मौत

विज्ञापन
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव जनौरा में वृद्ध महिला की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव जनौरा में मंगलवार रात शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल की दादी को हार्टअटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने वृद्धा का पोस्टमार्टम नहीं कराया है और न ही कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


गांव जनौरा में मंगलवार रात करीब आठ बजे ब्रजेश लोधी और एक युवक के बीच शराब पीने को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान युवक मौके से भाग गया। ब्रजेश उसे ढूंढ रहा था। इसी दौरान उसका पड़ोसी रोहित अपने मौसेरे भाई दीपक के साथ मध्य गंगनहर की तरफ से गांव आ रहा था। ब्रजेश ने रोहित को रोक लिया और आरोपी युवक की पिटाई के लिए साथ चलने की बात कही। रोहित के इन्कार करने पर ब्रजेश और रोहित के बीच मारपीट होने लगी। इसमें ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल ने 112 नंबर पर फोन कर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची और रोहित को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस जब अपनी गाड़ी में रोहित को बैठा रही थी, तभी ब्रजेश की दादी प्रेमवती 73 वर्षीय जमीन पर गिर पड़ीं। पुलिस आरोपी को लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

बाद में ब्रजेश के परिजन प्रेमवती को उपचार के लिए लखावटी सीएचसी ले जाने लगे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रेमवती के परिजनों का आरोप है कि पहले मारपीट फिर पुलिस कार्रवाई की वजह से वृद्धा घबरा गईं और दिल का दौरा पड़ गया। इससे उनकी मौत हो गई। औरंगाबाद पुलिस ने घायल ब्रजेश की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मारपीट, पुलिस कार्रवाई और वृद्धा की मौत का आपस में कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें