फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बादलों के बीच निकली हल्की धूप

विज्ञापन
शनिवार को हुई बारिश के बाद डिबाई बाजार में भरा पानी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/डिबाई। जिले में पिछले कई दिनों से कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को डिबाई समेत कई जगह झमाझम बारिश हुई। कई जगह बादलों के बीच हल्की धूप भी निकली। मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश की संभावना बनने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

डिबाई क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज हवा के साथ करीब दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से बाजार में चौथी बार फिर दो-दो फुट पानी भर गया। महादेव चौराहे से घंटाघर और बाटा गली से होली गेट तक बाजार में जलभराव हो गया। बारिश के कारण दुकानोंदारों ने पहले ही सामान समेट लिया था। व्यापारी सनी सिंघल, रचित वार्ष्णेय, केके शोले, धीरज वार्ष्णेय, भुवनेश अग्रवाल, गोपाल वार्ष्णेय और अतुल राठी आदि ने नगर पालिका ईओ रेनू यादव से जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की है। वहीं, दूसरी ओर सुबह से लेकर दोपहर बाद तक नगर समेत कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। इस दौरान बादलों के बीच हल्की धूप भी निकली लेकिन, इसका असर कम ही रहा। लगातार छाए बादल और जारी बारिश के बीच जगह-जगह जलभराव की समस्या से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 84 फीसदी और हवा की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि अब आगामी कई दिन तक इसी तरह बादल छाने और कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश की संभावना लगातार बन रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें