आवास विकास परिषद सिकंदराबाद और अनूपशहर में मल्टीस्टोरी टाउनशिप विकसित करेगा। सिकंदराबाद में जेवर रोड और अनूपशहर में अलीगढ़ रोड पर टाउनशिप बसाने की प्लानिंग है। सिकंदराबाद और अनूपशहर में आवास विकास परिषद के अफसरों ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
सिकंदराबाद में 97 एकड़ और अनूपशहर में 56 एकड़ क्षेत्रफल में टाउनशिप विकसित की जानी है। सिकंदराबाद में जेवर रोड पर कृषि विभाग के भवन के पास टाउनशिप का होगा। अनूपशहर में 56 एकड़ क्षेत्रफल में आधुनिक टाउनशिप बसाने की प्लानिंग आवास विकास की है।
अनूपशहर में टाउनशिप का निर्माण अलीगढ़ रोड पर होगा। आवास विकास ने दोनों शहरों में साइट का सर्वे आरंभ कर दिया है। आवास विकास की कालोनियों में खेल, मैदान, पार्क, पार्किंग, सीवेज, बिजली और स्वच्छ पेयजल का बंदोबस्त होगा।
कालोनी का निर्माण सभी आय वर्ग के परिवारों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। आवास विकास परिषद के अफसरों का कहना है कि टाउनशिप में आवासों की कीमत हर वर्ग के बजट में समाने वाली होंगी। आवासों का क्षेत्रफल भी अलग अलग रहेगा।
ये होगी टाउनशिप की खासियतें ः प्ले ग्राउंड, पार्क, पार्किंग, बिजली, स्वच्छ पेयजल, चौड़ी सड़के और बाजार।
29 समग्र ग्रामों में बनेंगे 94 लोहिया आवास
बुलंदशहर। प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2016-17 के लिए चयनित किए गए 29 समग्र ग्रामों में 94 लोहिया आवास बनेंगे। लोहिया आवास को जिला प्रशासन ने पात्रों को चिह्नित कर लिया है।
मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि लोहिया आवास के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव पास होते ही लोहिया आवासों का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
48 लाख से छह गांवों में बनेंगे शौचालय
बुलंदशहर। जिले के छह समग्र ग्रामों में 48 लाख की लागत से 475 शौचालयों का निर्माण होगा। शौचालय निर्माण को जिला प्रशासन ने खाका खींचते हुए राशि स्वीकृत कर दी है।
शौचालयों का निर्माण खुर्जा ब्लॉक के हसनपुर और किशनपुरा, ऊंचागांव ब्लॉक के किनापुर और घेसुपुर, स्याना ब्लॉक के जलालपुर और अगौता ब्लॉक के सैदपुरा समग्र ग्रामों में होना है। जल्द ही शेष समग्र ग्रामों में शौचालय निर्माण के लिए सर्वे होगा।