फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलावठी में राज मिस्त्री की बुखार से मौत

Tue, 09 Aug 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मृतक निजाम का फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
जनपद में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बुखार से गुलावठी में एक राजमिस्त्री ने दम तोड़ दिया। राजमिस्त्री की मौत के बाद जनपद में बुखार से मरने वालों की संख्या अब 19 पहुंच गई है। इसके अलावा वायरल बुखार, मलेरिया और डेंगू के मामले भी काफी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


 गुलावठी के मोहल्ला पीरखां निवासी एक राज मिस्त्री मोहम्मद निजाम (55) पुत्र मजीद की बुखार से मौत हो गई। मृतक के पुत्र अकरम ने बताया कि उसके पिता को पांच दिन पूर्व बुखार आया था। शुरू में स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया। जब स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे हापुड़ के एक अस्पताल ले जाया गया।

यहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को उसके पिता की मौत हो गई। जनपद में बुखार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने  मौत की जानकारी होने से इंकार किया है। सीएमओ ने बताया कि टीम भेजकर पता लगाया जाएगा कि आखिर मौत कैसे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें