फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी चली थीं कार सेवकों पर गोलियां अब बन रहा भव्य मंदिर : अमित शाह

विज्ञापन
बुलंदशहर। जहांगीराबाद स्थित नवीन मंडी में भाजपा की आम सभा को सम्बोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री अ - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
कभी चली थीं कार सेवकों पर गोलियां अब बन रहा भव्य मंदिर : अमित शाह
विज्ञापन

जहांगीराबाद। आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सपा सरकार में कभी भगवान राम के भक्तों पर गोलियां चलवाई गई थी, लेकिन मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद मंदिर का निर्माण शुरू कराया। अब देखते ही देखते भगवान राम का आसमान छूता मंदिर वहां पर बन जाएगा। कांग्रेस सरकार में जहां देश के जवानों का घर में घुसकर सिर काटकर ले जाते थे, वहीं अब बालाकोट और पुलवामा हमले का बदला सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से लिया जाता है।
माफियाओं से परेशान था पश्चिमी उत्तर प्रदेश
शाह ने कहा कि 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश माफियाओं से परेशान था। ये आलिया, मालिया, जमालिया निकलकर आते हैं, हम लोगों को परेशान करते हैं। यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद से किसी की हिम्मत नहीं है बहन बेटी को परेशान करने की।
विज्ञापन

370 हटने का भी सदन में किया था विरोध
अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध सपा, बसपा और कांग्रेस ने किया था। जब लोकसभा पर इस पर बहस हो रही थी तो विपक्ष कह रहा था कि खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन मोदी सरकार की कानून व्यवस्था के कारण किसी भी अपराधी की एक कंकड़ फेंकने की हिम्मत भी नहीं हुई। अब कश्मीर देश का अभिन्न अंग है और अन्य राज्यों की तरह ही कश्मीर के लोगों को भी सुविधाएं मिल रहीं हैं।
युवाओं को कहा जिगर का टुकड़ा
युवाओं के लिए अमित शाह ने जिगर के टुकड़े का शब्द प्रयोग किया। इस पर पूरे पंडाल के युवाओं ने नारेबाजी करते हुए अमित शाह का धन्यवाद किया।
अवंतिका देवी, जरैला बाबा और अंबकेश्वर मंदिर का किया जिक्र
अमित शाह ने विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध अवंतिका देवी, जरैला बाबा मठ और अंबकेश्वर मंदिर का जिक्र किया। बताते चलें कि क्षेत्र में तीनों ही मंदिर की मान्यता काफी है।
यह लोग रहे मौजूद रहे
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, संचालन मनोज शास्त्री ने किया। मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, सांसद डा. भोला सिंह, विधायक संजय शर्मा, जिला प्रभारी सुनीता दयाल, नरेंद्र चौधरी, अनिल मौजूद रहे। हेलीपैड पर भाजपा नगर अध्यक्ष रामपाल लोधी, पालिकाध्यक्ष डा. सूरजभान माहुर, मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, भाजपा नेता कृष्णकांत वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, नवीन बंसल, महिला मोर्चा अध्यक्ष आकांक्षा अग्रवाल ने अमित शाह का स्वागत किया।
विज्ञापन

सरकार ने बढ़ाया कल्याण सिंह का मान
डिबाई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डिबाई के त्रिवेणी दत्त ब्रह्मचारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू किया तो विपक्ष ने उसमें भी राजनीति की और वैक्सीन को भाजपा का टीका बताते हुए लोगों को गुमराह किया। जबकि कोविड बढ़ने पर उन्होंने चुपचाप वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित कर लिया। कहा कि क्षेत्र में आकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की याद आती है। सरकार ने उन्हें सम्मान देते हुए पदम विभूषण देकर उनका मान बढ़ाया है। उन्होंने भगवान राम के कार्य के लिए अपनी सत्ता का त्याग कर दिया था। क्षेत्र में सौ बेड का अस्पताल, रोडवेज अड्डा, आठ नई सड़कें, रामघाट नहर पुल, कर्णवास में सर्वधन घाट, नरौरा में एसटीपी व गांधी घाट के जीर्णोद्धार समेत अन्य कार्य किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें