फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने रोड शो निकाला और हनुमान मंदिर में की पूजा

विज्ञापन
बुलंदशहर। पहासू में रोड शो के दौरान युवा किसान योगेश के ट्रैक्टर पर बैठकर बात करती प्रियंका। - फोटो : KHURJA
विज्ञापन
प्रियंका ने रोड शो निकाला और हनुमान मंदिर में की पूजा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाट वाले कुएं से मोहल्ला अंसारियान, बाजार माधोदास, पुराना जीटी रोड होते हुए सिकंदराबाद-बुलंदशहर मार्ग तक रोड शो निकाला। पुख्ता बाजार स्थित छतरी वाला कुंआ पर काफिला रोककर हनुमान मंदिर पर पूजा की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश, प्रदेश का किसान बदहाल है। उन्हें फसल का दाम नहीं मिल रहा है। आर्थिक तंगी, भुखमरी से जूझ रहे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार की नीतियां सिर्फ 4-5 लोगों के लिए होती हैं। सरकार के पास लघु एवं कुटीर उद्योगों के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। कहा कि महिलाएं इसलिए पिछड़ी है क्योंकि वह खुद अपनी आवाज नहीं उठातीं। महिलाओं को एक साथ मिलकर अपनी आवाज उठानी होगी ताकि उनकी आवाज को सरकार ही नहीं पूरी दुनिया सुने।
विज्ञापन

दो महिलाओं के बुलाने पर उनके घर गईं प्रियंका
जहांगीराबाद। अनूपशहर विधानसभा के जहांगीराबाद कस्बे में प्रियंका के रोड शो में भारी सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के दो स्थानों पर महिलाओं के बुलाने पर प्रियंका उनके घर भी पहुंचीं। देर शाम नगर के चांदौक दोराहे से रोड शो शुरू हुआ। वाल्मीकि बस्ती के बाद बुलंदशहर बस स्टैंड से मुख्य बाजार होते हुए अनूपशहर बाईपास पहुंचा। नगर के कच्चा बाजार निवासी रसीद खां व पुख्ता बाजार निवासी इरफान गुड्डू के परिवार की महिलाओं के आग्रह पर प्रियंका गाड़ी से उतरकर उनके घर भी गईं। जहां प्रियंका ने परिवार के बच्चों व महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली। संवाद
नेहरू की प्रतिमा पर नहीं कर सकीं माल्यार्पण
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी अनूपशहर बाईपास पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं कर सकीं। रोड शो के सामने अखिलेश-जयंत का रथ आ जाने के कारण दोनों दलों के हजारों समर्थकों की भीड़ एकत्रित हो गई। प्रियंका ने गाड़ी से उतरकर माल्यार्पण भी करना चाहा तो सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी से उतरने से रोक दिया।
विज्ञापन

गन्ने के ट्रैक्टर पर बैठकर की किसान से बात
पहासू। क्षेत्र में पहुंची प्रियंका गांधी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अलीगढ़ अड्डे पर वह अपनी कार से उतर कर प्रियंका गांधी गन्ने से लदे ट्रैक्टर पर बैठ गईं। ट्रैक्टर चालक योगेश चौधरी से करीब 10 मिनट तक किसानों की समस्या को लेकर बात की। योगेश ने बीटेक करने के बाद भी नौकरी नही लगने की पीड़ा प्रियंका को बताई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें