फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संशोधित समाचार... जिले में आठ लाख से अधिक बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एक से 19 साल तक के आठ लाख से अधिक बच्चों व किशोरों को पेट के कीड़े निकालने की दवा (एल्बेंडाजोल) खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर 17.45 लाख बच्चों-किशोरों को यह दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

नगर के डीएम रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. सुनील कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, नगरीय नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना और नोडल एनडीडी अर्बन डॉ. कमलेंद्र भारद्वाज ने छात्राओं को एल्बेंडाजोल खिलाकर इसकी शुरुआत की।
डीपीएम हरि प्रसाद, डीयूएचसी वीरेंद्र वर्मा और प्रधानाचार्य रिचा सक्सेना भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी स्कूलों में अध्ययनरत 19 साल तक के बच्चों को गोली खिलाई गई। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, स्कूलों का स्टाफ और आंगनबाड़ी केंद्रों का सहयोग रहा।
विज्ञापन

आरबीएसके प्रबंधक ललित कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों और किशोरों को परजीवी कृमि संक्रमण से बचाना है। गोली खाने से बच्चों को कीड़ों के साथ खून की कमी से भी छुटकारा मिलेगा। इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह होगा।
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि जिले में 17 लाख 45 हजार 369 बच्चों में से आठ लाख से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई है। गोली खाने से किसी भी बच्चे को कोई दिक्कत नहीं हुई है। अब छूटे हुए बच्चों को 18 अगस्त को मॉप अप अभियान चलाकर दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें