फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन बिछाने के बाद समय से करें सड़क निर्माण : डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम
विज्ञापन
बुलंदशहर। जल जीवन मिशन योजना के तहत गांवों में बिछाई जा रही पेयजल योजना की डीएम सीपी सिंह ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइप लाइन बिछाने के बाद समय से सड़कों की मरम्मत करा दी जाए।
विज्ञापन


बुधवार को जल जीवन मिशन के कार्यों की डीएम सीपी सिंह ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गांवों में सड़कों के गड्ढे न भरे जाने को अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। निर्देशित किया कि सड़कों के गड्ढे समय से भरे जाएं, ताकि लोगों को परेशानी न हो। जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पाइप लाइन बिछाने के कार्य का समय-समय पर निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता की भी जांच कर ली जाए। चेतावनी दी कि यदि गांवों में लोगों को परेशानी की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सीडीओ कुलदीप मीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें