फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: टप्पेबाजी कर बीच बाजार में महिला से गहने और नकदी ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। गांधी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को दो बदमाशों ने रास्ते में महिला से लाखों रुपये के गहने व 20 हजार रुपये ठग लिए। कुछ देर के लिए महिला बेसुध हो गई थी। होश में आने के बाद उनको ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता के बेटे ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


खुर्जा के सराय शेख आलम मोहल्ला निवासी मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उनकी माता कृष्णा कुमार गुप्ता शुक्रवार को कचहरी रोड स्थित बैंक गई थीं। बैंक से नकदी निकालकर वह पैदल ही जेवर अड्डा होते हुए गांधी से घर जा रही थीं। वहीं बाजार में बीचों- बीच दो अज्ञात युवक उनके सामने आ गए और डॉ. राजेश के क्लीनिक का पता पूछने लगे। महिला उनको नहीं पहचानती नहीं थी तो उन्होंने पहले अनसुना कर दिया। इसके बाद अज्ञात युवक मजबूरी बताने लगे।
आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने महिला को सम्मोहित कर लिया। महिला इसी दौरान बेसुध हो गईं। कुछ मिनट बाद जब होश आया तो युवक वहां से गायब थे। आरोपी महिला के कानों के कुंडल, एक सोने की अंगूठी और बैग भी ले गए, जिसमें मोबाइल, 20 हजार रुपये नकदी व अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन

पीड़िता ने आस पास मौजूद राहगीर व दुकानदारों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्होंने ही खुद गहने उतारकर युवकों को दिए थे। इसके बाद आरोपी रफू चक्कर हो गए।
राहगीरों की मदद से पीड़िता ने परिजन व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच और पूछताछ की। इसके बाद शाम को महिला के बेटे मनीष कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर आई होगी तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें