फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार जीजा-साले को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, अस्पताल पहुंचे-पहुंचे चली गई जान

Sun, 04 Aug 2024 06:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
ट्रक ने जीजा-साले को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बिसर निवासी 60 वर्षीय वेदपाल सिंह प्राइवेट फर्म में नौकरी करते थे। बीते दिनों वह हापुड़ जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव कंदौला निवासी अपने बहनोई 65 वर्षीय ऋषिपाल सिंह के घर गए हुए थे। ऋषिपाल सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक थे। 

विज्ञापन

रविवार सुबह वह दोनों स्कूटी पर सवार होकर गांव नगला बिसर जा रहे थे। बताया गया कि वह दोनों जब नगर कोतवाली क्षेत्र में वलीपुरा नहर मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिसमें वह दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। जबकि, आरोपी ट्रक चालक व परिचालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकले। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था। 

पुलिस ने दोपहर बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। जिन्हें वह अपने साथ अपने-अपने घर ले गए हैं। हालांकि, देर शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। लेकिन, अभी चालक नहीं पकड़ा जा सका है।  
विज्ञापन

मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जल्द ही आरोपी चालक की भी शिनाख्त कर गिरफतारी कर ली जाएगी। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। -विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें