जब वह मूंडाखेड़ा से पहले मस्जिद की ओर पहुंचे। कांवड़िया चेतन का कहना है कि वहां पर कुछ लोग पहले से ही खड़े थे, जिन्होंने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। वहां पर दूसरे समुदाय के साथ मारपीट शुरू हो गई। इसमें दो कांवड़िया घायल भी हो गए। वहीं मारपीट की सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस को देख दूसरे समुदाय के लोग वहां से भाग गए। इसके बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने आस-पास दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। आस-पास खड़ी ठेलियों में तोड़-फोड़ की। कुछ ही देर में कांवड़ियों की संख्या बढ़ती चली गई।
वहां पर रोडवेज बस अड्डा पर दोनों दिशाओं में कांवड़ मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू हो गया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम दुर्गेश सिंह और सीओ वरुण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामला शांत कराने में लग गए। वहीं अलग-अलग हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए, जिन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी देर तक समझाने के बाद कांवड़ियों ने कांवड़ वहां से उठाई और कोतवाली गेट पर पहुंच गए।
जहां पर फिर से हंगामा शुरू हो गया और कांवड़िया का समूह आरोपियों को मौके पर लाने की मांग करने लगे। आस-पास से गुजर रहे डाक कांवड़ के समूह भी पहुंच गए। इसी के साथ कचहरी रोड पर ट्रैक्टर लगाकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद एडीएम और एसपी देहात वहां पहुंचे और दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। करीब साढ़े पांच बजे कांवड़ियाें को आश्वासन देकर शांत कर वहां से रवाना किया गया।
छह सड़कों पर लगा दिया जाम
हंगामे के दौरान कांवड़ियों ने जीटी रोड, पहासू मार्ग, कचहरी मार्ग, जेवर अड्डा और गंद नाले पर आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया। इसके चलते करीब दो से तीन घंटे तक शहर में यातायात प्रभावित रहा। कुछ वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग से निकले। इस दौरान वाहन चालक और कांवड़ियो के बीच भी नोंक- झोंक हुई, जिसको पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शांत कराया।
छह थानों की पुलिस पहुंची खुर्जा नगर में
हंंगामे के दौरान एडीएम, एसपी देहात, सीओ और एसडीएम के अलावा खुर्जा कोतवाली, खुर्जा देहात, अरनिया, पहासू, जहांगीरपुर और शिकारपुर से पुलिस बल खुर्जा में पहुंच गया। अधिकारियों ने कांवड़िया और उनके साथी लोगों को समझाया। साथ ही शांतिपूर्वक कांवड़ यात्रा पूरी करने की अपील की।
दो घंटे पहले पहासू अड्डा पर हुआ था हंगामा
खुर्जा। बुधवार दोपहर को करीब 12 बजे अनूपशहर से जेवर कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़िए से एक पिकअप वाहन की टक्कर हो गई थी। इसमें कांवड़ खंडित होने से बच गई थी। इसमें गुस्साए कांवड़ियों ने पिकअप के शीशे तोड़ दिया था। इस दौरान करीब एक घंटे तक पहासू अड्डा पर हंगामा हुआ और जाम लगाया गया था। मौके पर तुरंत एसडीएम खुर्जा दुर्गेश सिंह और सीओ खुर्जा वरुण कुमार पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने पसीर कांवड़िया शांत हुए और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।