फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गढ़ गंगा मेले में लगी उप निरीक्षक की ड्यूटी.. आमद नहीं कराने पर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान मेले में ड्यूटी पर नहीं पहुंचे उप निरीक्षक को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। दरोगा पर आरोप है कि उन्हें मेले में शांति व्यवस्था और यातायात ड्यूटी के लिए रिलीव किया गया था लेकिन उन्होंने निर्धारित समय में कार्यस्थल पर अपनी आमद दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक बंगाली सिंह छतारी थाने पर तैनात हैं। गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेला महत्वपूर्ण ड्यूटी स्थलों में से एक होता है, जहां प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भेजा जाता है। उप निरीक्षक बंगाली सिंह को भी हापुड़ में लगने वाले गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान मेले में शांति व कानून व्यवस्था एवं यातायात ड्यूटी के लिए भेजा गया था।

उन्हें 24 अक्टूबर 2025 को जनपद बुलंदशहर से अस्थाई पुलिस लाइन, गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ के लिए रवाना किया गया था लेकिन उन्होंने 4 नवंबर 2025 तक भी अस्थाई पुलिस लाइन, गढ़मुक्तेश्वर में अपनी आमद नहीं कराई। यानी वह लगभग 10 दिनों तक ड्यूटी से गैर-हाजिर रहे। इस गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसएसपी ने उप निरीक्षक बंगाली सिंह को निलंबित कर दिया है और उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें