फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: उधार 1.20 लाख रुपए मांगने पर फौजी की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Thu, 10 Oct 2024 01:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

विमला नगर कॉलोनी निवासी सत्यवीर ने बताया कि उसका 24 वर्षीय बेटा गौरव स्पोर्ट्स कोटे से भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। गौरव ने कॉलोनी में स्थित दुकानदार भजनलाल के भतीजे बाबूलाल को 1 लाख 20 रुपए उधार दिए थे।
विज्ञापन
गौरव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र की विमला नगर कॉलोनी में बुधवार रात को उधार दिए 1.20 लाख रुपए मांगने पर फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन


विमला नगर कॉलोनी निवासी सत्यवीर ने बताया कि उसका 24 वर्षीय बेटा गौरव स्पोर्ट्स कोटे से भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। गौरव ने कॉलोनी में स्थित दुकानदार भजनलाल के भतीजे बाबूलाल को 1 लाख 20 रुपए उधार दिए थे। वह काफी दिन से अपने रुपए वापस मांग रहा था। बुधवार रात को वह किसी काम से दुकान पर गया और वहां मौजूद बाबूलाल से अपने रुपए की मांग करने लगा।

इसी बात पर बाबूलाल और गौरव के बीच विवाद हो गया। इसमें बाबूलाल ने तमंचे से गौरव को गोली मार दी, जिसमें गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिजन गौरव को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर बाबूलाल और अज्ञात के खिलाफ बीएनएस 109(हत्या) में मुकदमा दर किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें