फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 परिवारों की काली रहेगी दिवाली

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कुतुबपुर बस ब्लास्ट में अपनों को गंवा चुके करीब 50 परिवारों की दिवाली इस बार काली रहेगी। पीड़ित परिवारों में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

पिछले साल शिकारपुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर खेड़ा निवासी कुंवरपाल सिंह के परिवार में धूमधाम से दिवाली मनाई गई थी। आतिशबाजी का दौर चला था और मिठाइयां भी बांटी गईं थीं लेकिन इस बार कुतुबपुर बस ब्लास्ट ने कुंवरपाल सिंह के परिवार समेत करीब 50 परिवारों की दिवाली की खुशियां काफूर कर दी हैं। दरअसल, इस दर्दनाक हादसे में 42 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें कुंवरपाल भी शामिल हैं। 23 लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में पीड़ित 50 परिवार ऐसे में जिनके यहां इस बार दीपावली पर दीया नहीं जलेगा। अमर उजाला ने बुधवार को पीड़ित परिवारों की खैर खबर ली। कुंवरपाल सिंह के पुत्र धर्म सिंह ने बताया कि कुतुबपुर बस हादसे में पिता जी नहीं रहे। इस हादसे से तीन माह पहले भाई ने दम तोड़ दिया था। चार माह में एक परिवार के दो दो सदस्यों की मौत ने परिवार को बिखेर कर रख दिया है। इसलिए इस बार दिवाली का त्योहार नहीं मनाएंगे। कुंवरपाल के घर सांत्वना देने वालों का दिनभर जमघट लगा रहा। वहीं नाबालिग मृतकों के परिवार वालों को मदद देने के बारे में पूछने पर एडीएम प्रशासन विशाल सिंह ने बताया कि इस मुद्दे पर शासन की राय मांगी र्गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा प्लान तैयार, 15 जोन में बंटा बुलंदशहर
बुलंदशहर। दीपावली पर सुरक्षा के लिए डीएम ने सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। पुलिस अफसरों को खासतौर पर हिदायत दी गई है कि वह संजीदगी का परिचय दें। डीएम ने संवेदनशीलता के आधार पर जिले को 15 जोन और सेक्टरों में बांटा है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे। बृहस्पतिवार (23 अक्तूबर) को दीवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आम आदमी की खुशियों में खलल न पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। डीएम ने बुलंदशहर को 15 जोन और सेक्टरों में बांट दिया है। जोन में अपर जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारियों की ड्यूटी रहेगी। सेक्टरों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, क्षेत्र के थानाध्यक्ष की ड्यूटी रहेगी। उधर, एसएसपी अखिलेश कुमार ने सर्किलों में चौकसी बढ़ाने की हिदायत सीओ और थानाध्यक्षों को दे दी है। एसएसपी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अधिक चौकसी बरतने की जरूरत है। डीएम ने नगर पालिका को पथ प्रकाश, सफाई और पेयजल आपूर्ति के लिए कहा है। पावर कारपोरेशन को बिजली सप्लाई, रोडवेज को परिवहन सेवा सुधारने की ताकीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें