फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस में चली गोली दो युवकों की मौत

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Bulandshahr
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मोहल्ला शेखवाड़ा में मंगलवार देर रात डीजे पर डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शादी के घर में डांस पार्टी चल रही थ्ाी। अचानक हुई घटना से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी शाबिर के बेटे की शादी 22 अक्तूबर (बुधवार) को होनी है। बारात गाजियाबाद जाएगी। मंगलवार देर रात परिवार के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली लगने से अनूपशहर निवासी रिश्तेदार अकरम और मोहल्ला रमपुरा निवासी फरमान बुरी तरह घायल हो गए। आनन- फानन में लोग घायलों को जिला अस्पताल लेकर भागे लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार के लोगों में हाहाकार मच गया। घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें