फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 वार्डों में चुने गए सदस्य

Wed, 24 Feb 2016 01:06 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के 41 वार्डों पर सदस्यों का चुनाव हुआ। सुबह सात बजे जनपद के 12 ब्लाकों में मतगणना शुरू हुई। मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र जारी किए गए। विजयी प्रत्याशियों का ढोल नगाड़ों से समर्थकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


सुबह सात बजे ऊंचागांव, अगौता, बुलंदशहर, डिबाई, जहांगीराबाद, दानपुर, पहासू, अरनिया, खुर्जा, लखावटी, बीबीनगर और शिकारपुर ब्लाक में 41 पदों के लिए मतगणना हुई। सदर में सुबह 10 बजे तक मतगणना पूरी कर ली गई थी। मतगणना के उपरांत विजेताओं को प्रमाण पत्र सौंपे गए।

बता दें कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ग्राम पंचायत के 2439 वार्ड रिक्त रह गए थे। रिक्त वार्डों के कारण अभी तक 203 ग्राम सभाओं का गठन नहीं हो पाया है। 203 ग्रामसभाओं का गठन करने के लिए उप चुनाव कराया गया। मंगलवार को 2439 वार्डों में से मात्र 41 वार्डों में मतगणना से जीत हार का फैसला किया गया।
विज्ञापन


डिबाई में ग्राम नवीपुर खेड़िया वार्ड नौ से राजेंद्र सिंह, गालिबपुर वार्ड सात से मुकेश, रामपुर वार्ड चार से मनोरमा, वार्ड आठ से सुशील, धारकपुर वार्ड दो से बनी सिंह, वार्ड तीन से सरोज देवी, लच्छमपुर वार्ड चार से संजीव, वार्ड सात से कुसुम देवी, वार्ड ग्यारह से जगदीश कुमार, महाराजपुर वार्ड एक से सवित्री, वार्ड दो से जयवंती, वार्ड तीन से कलावती, वार्ड चार से दलवीर, वार्ड पांच से मुकेश, वार्ड छ: से वीरवती, वार्ड सात से राजेंद्र सिंह तथा वार्ड आठ से दीपक कुमार चुने गए। ब्लॉक दानपुर के दो गांवों में दस पंचायत सदस्य चुने गए।

एदलपुर वार्ड तीन से हरीओम, वार्ड छ: से ख्याली सिंह, वार्ड आठ से सोरन सिंह तथा बांधौर से वार्ड एक से कृष्ण कुमारी, चार से गीता, वार्ड छ: से रेशमा देवी, वार्ड आठ से गेंदा लाल, वार्ड नौं से कंछी सिंह, वार्ड दस से सावित्री देवी व वार्ड ग्यारह से शकुंतला देवी चुनी गई।एडीओ पंचायत प्रेमचन्द ने बताया कि शिकारपुर में वार्ड 01 से सीमा, 02 से मुनेश, 10 से सुमन और 14 से धर्मेंद्र चुने गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें