फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्वयंसेवियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

विज्ञापन
मतदाता जागरूकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शिकारपुर। श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन गांव दरगाहपुर बांसौटी में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह ने स्वयंसेवियों को मेरा पहला वोट मेरे देश के लिए शीर्षक के साथ मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि चुनाव देश के मजबूत लोकतंत्र का प्रतीक है। इसलिए देश के हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए तथा दूसरों को भी चुनाव के दौरान अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें