फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मेले में 186 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। आईटीआई सिकंदराबाद में जिला रोजगार सहायता अधिकारी कार्यालय की ओर से शुक्रवार को रोजगार मेला लगा। मेले में 253 युवा शामिल हुए। आठ निजी कंपनी के प्रतिनिधियों ने सभी युवाओं का साक्षात्कार लेकर 186 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया। चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दे दिए गए।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि विभाग की ओर लगातार रोजगार मेलों का आयोजन कर जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आईटीआई सिकंदराबाद में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें आठ निजी कंपनी के प्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने रोजगार मेले में पंजीकरण कराने वाले 253 युवाओं का साक्षात्कार लिया। इनमें से सभी आठ कंपनियों ने 186 युवाओं का रोजगार मेले के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि सभी चयनित युवाओं को संबंधित कंपनियों की ओर से रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। इस दौरान आईटीआई सिकंदराबाद की प्रधानाचार्य स्वाति धमानी समेत समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें