फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति स्कूल में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्रम पद्धति स्कूल में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन

- कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 11वीं में मिलेेगा प्रवेश
- 25 जून तक कर सकते हैं आवेदन, 30 जून को होगी प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बदनौरा में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। विद्यालय में कक्षा छह से नौ के अलावा 11वीं कक्षा में प्रवेश होंगे। प्रवेश के लिए 25 जून तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे और 30 जून को प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव ने बताया कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बदनौरा में कक्षा छह में 58, कक्षा सात में 29, कक्षा आठ में 33 और कक्षा नौ में 42 रिक्त सीटों पर छात्रों का प्रवेश किया जाना है। इन कक्षाओं में प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। जबकि इस बार कक्षा 11वीं में भी प्रवेश होंगे और इसमें प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन पत्र 25 जून तक प्राप्त किए जाएंगे, जबकि प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 30 जून को होगी। आवेदन पत्र राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बदनौरा से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में छात्र को प्रवेश मिलने पर निशुल्क शिक्षा के साथ रहने, खाने, कपड़ा और पाठ्य सामग्री के अलावा दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी फ्री प्रदान करवाई जाती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें