फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4831 परीक्षार्थियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
4831 परीक्षार्थियों के भाग्य का आज खुलेगा पिटारा
विज्ञापन

- सीबीएसई रिजल्ट: परीक्षार्थियों की बढ़ी धड़कन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सीबीएसई की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट शनिवार को घोषित होगा। जिले में 4831 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। रिजल्ट आने की जानकारी मिलते ही इन परीक्षार्थियों की धड़कन बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं की परीक्षा पांच मार्च से शुरू होकर 10 अप्रैल तक जारी रही। इसमें जिले के सीबीएसई द्वारा संचालित करीब 35 विद्यालयों से 12वीं कक्षा के 4831 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। शुक्रवार को जैसे ही परीक्षार्थियों को पता चला कि शनिवार को उनका रिजल्ट घोषित होने वाला है तो उनके दिल की धड़कन बढ़ गई। जैसे-जैसे रिजल्ट घोषित होने का समय नजदीक आता जा रहा है तो उनकी चिंता भी बढ़ती जा रही है। अधिकतर विद्यार्थी परीक्षा में अच्छे अंक लाने की बात कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को जहां रिजल्ट आने का इंतजार है, वहीं वह अपने लाडलों की गतिविधियों पर भी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें