फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड की फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों को नोटिस
विज्ञापन

- शिकायत मिलने पर जिले में 18 शिक्षक हुए थे चिन्हित
- आगरा और संपूर्णानंद संस्कृत विवि बनारस से बीएड की डिग्री लेकर बने थे शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बीएड की फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों की सेवा समाप्ति के लिए कार्रवाई की शुरूआत हो गई है। ऐसे चिन्हित किए गए जिले के 18 शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह सभी शिक्षक आगरा और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय बनारस से बीएड की डिग्री लेकर शिक्षक बने थे।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन को शिकायत मिली थी कि बेसिक शिक्षा विभाग में आगरा विश्वविद्यालय और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय बनारस से फर्जी डिग्री लेकर शिक्षक बन गए हैं। शासन ने इसकी जांच के आदेश दिए थे। शासन के आदेश पर संबंधित जांच विभाग ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ऐसे शिक्षकों की चिन्हित कर नाम मांगे थे। इस संबंध में विभाग को एक सीडी भी प्राप्त करवाई गई थी। जांच में जिले में 18 ऐसे शिक्षक पाए गए, जिन्होंने आगरा और संपूर्णानंद विश्वविद्यालय बनारस से बीएड की डिग्री पर नियुक्ति पाई थी। इन सभी की बीएड की डिग्री फर्जी मानी गई है और अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में लिखा गया है कि उनकी बीएड की डिग्री फर्जी मानी गई है और अगर वह जल्द ही अपना स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई विभाग और शासन से की जानी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जिन शिक्षकों की बीएड की डिग्री फर्जी मानी गई हैं, उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें