फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के विकास में खेल करने वाले प्रधान रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के विकास में खेल करने वाले प्रधान रडार पर
विज्ञापन

- 20 से अधिक प्रधानों की शिकायत मिलने पर जांच हुई शुरू
- डीपीआरओ की चेतावनी शिकायत सही पाए जाने पर होगी कार्रवाई
बुलंदशहर। गांव के विकास कार्यों में खेल करने वाले प्रधान रडार पर हैं। 20 से अधिक प्रधानों की मिली शिकायत की जांच शुरू हो गई है। डीपीआरओ की चेतावनी है कि शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले के लगभग सभी गांवों में सरकार की विभिन्न योजनाओं से विकास कार्य जारी हैं। गांवों में सड़क, गली और नाली आदि के निर्माण के साथ अन्य विकास कार्य भी प्रगति पर हैं। डीएम को मिली शिकायत में गांव के विकास कार्यों में प्रधानों पर खेल करने के आरोप लगे हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने जांच शुरू करवा दी है। जांच के लिए अलग-अलग सरकारी विभागों के अफसरों की भी ड्यूटी लगाई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि 20 से अधिक ग्राम प्रधानों की गांव के विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने आदि के आरोपों से संबंधित शिकायत मिली हैं। इन शिकायतों को गभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों को चेतावनी दी है कि यदि किसी भी प्रधान की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें