शासन ने परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन की मांगी सूची
- 31 जुलाई तक की नामांकन सूची बनाने में जुटे अफसर-बाबू
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन ने एक बार फिर परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन की सूची मांगी है। अफसर-बाबू 31 जुलाई तक की नामांकन सूची बनाने में जुट गए हैं। सूची मांगने से दोबारा शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
इस बार शासन ने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का समायोजन प्रक्रिया से बच्चों की संख्या के आधार पर स्कूल आवंटन करने का निर्णय लिया। शासन ने अप्रैल माह तक हुए नामांकन वाले बच्चों की सूची भी प्राप्त कर ली थी। बच्चों की सूची मिलने और शासन के आदेश पर शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया जून माह से ही शुरू हो गई थी। मगर, इस पर सवाल भी उठने लगे और गड़बड़झाला भी सामने आया। इसी बीच हाल ही में कोर्ट ने समायोजन पर रोक लगा दी। इससे अध्यापकों ने राहत की सांस ली। मगर, अब एक बार फिर शासन ने जुलाई माह तक स्कूलों में बच्चों के नामांकन की सूची मांग ली है। बीएसए अजीत कुमार का कहना है कि जुलाई माह तक स्कूलों में नामांकन हुए बच्चों की सूची अफसर और बाबू बनाने में जुट गए हैं। यह सूची जल्द ही शासन को भेज दी जाएगी।