फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वनखंडेश्वर महादेव मंदिर से पीतल के 15 घंटे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। रामघाट के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के बड़े जंगलों को काटकर चोरों ने मंदिर से करीब सवा क्विंटल के पीतल के 15 घंटे चोरी कर लिए। मंदिर के दानपात्र के ताले भी टूटे मिले। बृहस्पतिवार तड़के लोगों को मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रामघाट थाना क्षेत्र के कस्बा रामघाट के निकट गंगा किनारे वनखंडेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर है। रामघाट निवासी शिवकुमार गिरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार देर शाम उनके भतीजे दीपक गिरि मंदिर परिसर का ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। बृहस्पतिवार तड़के मंदिर के इलाके में साफ-सफाई करने वालों ने देखा कि मंदिर के पीछे भाग की मोटे तार की जाली कटी हुई थी और ताले टूटे हुए थे। सूचना पर पुजारी व अन्य लोगों ने जाकर देखा तो मंदिर व दानपात्र के ताले भी टूटे हुए थे।
चोर मंदिर से छोटे-बड़े करीब डेढ़ क्विंटल वजन के पीतल के 15 घंटे चोरी कर ले गए। दान पात्र के ताले भी टूटे मिले। हालांकि रात को पुजारी दानपात्र के रुपये लेते गए थे। महामंडलेश्वर सुरेन्द्रानंद गिरी ने मौके पर पहुंचे एसपी देहात रोहित मिश्रा व सीओ रामकरन सिंह से वार्ता की और घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। इससे पूर्व मंगलवार की रात नहर पुल के निकट स्थित ठाकुर बाबा मंदिर से भी चोर 5 घंटे चोरी कर ले गए थे। मंदिर की देखरेख करने वाले बाबा बंदरी वालों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। मामले में शिवकुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर की है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


बलराम ने की थी स्थापना

मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के भाई बलरामजी ने कोलासुर राक्षस का वध करने के बाद यहां रामघाट में गंगा स्नान कर वनखंडेश्वर महादेव की स्थापना कर पूजा-अर्चना की थी। इसके कारण मंदिर से काफी लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन




कोट

मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - रोहित मिश्र, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें