नगर के जीरो कूल शूटिंग रेंज पर यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में चयनित शूटर। स्रोत - एकेडमी
बुलंदशहर। जयपुर में 30 अगस्त से शुरू होने वाली यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में नगर की 11 बेटियों का चयन हुआ है। ये सभी जीरो कूल शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण ले रही हैं। चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए ये सभी शूटर शुक्रवार सुबह जयपुर को रवाना हो गईं।
डीएम रोड स्थित जीरो कूल शूटिंग रेंज के कोच मनीष चौधरी ने बताया कि जिले की बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं। निशाना साधकर जिले की बेटियां लगातार नाम रोशन कर रही हैं।
30 अगस्त से सात सितंबर तक जयपुर में बालिका वर्ग की यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। इसके लिए एकेडमी की 11 बालिका शूटर का चयन हुआ है। इनमें अधिकांश पहली बार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।