फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 1061 वाहन किए जाएंगे ब्लैक लिस्ट, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में पिछले एक वर्ष से 1061 वाहन संचालकों ने वाहन की फिटनेस नहीं कराई है। इनमें 111 छोटे वाहन तो 950 बड़े वाहन शामिल हैं। इन सभी को संभागीय परिवहन विभाग ने नोटिस जारी कर तीन दिन में फिटनेस कराने को कहा है। निर्धारित समय पर फिटनेस न कराने पर संबंधित वाहन को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
संभागीय परिवहन विभाग में करीब छह लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 35 हजार के करीब कॉमर्शियल वाहन संचालित हो रहे हैं। इनकी समय-समय पर फिटनेस होती है और टैक्स भी जमा किया जाता है। विभागीय अफसरों के अनुसार टैक्सी में चल रहे 111 छोटे वाहन तो गुड करियर में चल रहे 950 बड़े वाहन स्वामियों द्वारा वाहन की काफी समय से फिटनेस नहीं कराई गई है। फिटनेस न कराने पर समय-समय पर संबंधित को नोटिस जारी कर फिटनेस कराने को कहा जाता है। इसके बावजूद 1061 वाहन स्वामी फिटनेस कराने नहीं आए हैं। ऐसे वाहन स्वामियों को अंतिम नोटिस जारी कर तीन दिन में फिटनेस कराने को कहा है। समय पर फिटनेस न कराने पर वाहन को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। यदि वाहन की समयावधि समाप्त हो गई है तो वाहन स्वामी वाहन का पंजीयन निरस्त करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि लंबे समय से फिटनेस न कराने वाले 1061 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में फिटनेस कराने को कहा है। इसके बाद वाहन को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें