फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
जीशान सलमानी। फाइल फोटो
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। कस्बे में सोमवार देर रात घर की लाइट ठीक कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे की है। वार्ड नंबर नौ निवासी जीशान सलमानी (32) पुत्र श्याम तुल्ली अपने घर की लाइट ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर चंदौसी के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आहत परिजनों ने कानूनी कार्रवाई और पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि जीशान छत्तीसगढ़ में रहकर मजदूरी किया करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। उनके पास अपनी कोई कृषि भूमि नहीं है। जीशान सात भाइयों में तीसरे नंबर पर के थे। उनकी पत्नी समीना और पांच बच्चों में बेटा फैजान (12 वर्ष), बेटी सिप्पो (9 वर्ष), बेटी सिपा (6 वर्ष), बेटा अयान (4 वर्ष) तथा 10 महीने का सबसे छोटा बेटा सुफियान है। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें