फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली के खंभे के पास सरकारी नल में उतरा करंट, हत्था पकड़ते ही युवक की मौत

Fri, 15 Mar 2024 04:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के गांव हरदत्तपुर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सरकारी हैंडपंप में पास लगे बिजली के खंभे से करंट उतर गया। सुबह जब एक युवक ने जैसे ही नल का हत्था पकड़ा, उसे तेज करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदत्तपुर में सरकारी नल में करंट आने से 28 वर्षीय युवक दिनेश कुमार की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि नल के बराबर में ही बिजली का खंभा लगा है। उससे किसी तरह नल में करंट आ गया। जैसे ही युवक ने नल का हत्था पकड़ा, करंट ने उसको चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।  

विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक घर के सामने ही सरकारी नल है। उसी के बराबर में बिजली का खंभा है। दिनेश कुमार सुबह सरकारी नल पर पानी पीने गया था। तभी युवक को बिजली का करंट लग गया। यह देखकर ग्रामीण दौड़कर आ गए। उन्होंने किसी तरह युवक को नल से अलग किया और उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें