फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में उसैता रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक बदायूं से बरेली जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर एक युवक ने जान दे दी। युवक सुबह परिवारवालों को बिना बताए घर से निकल आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी निवासी शाहिद हुसैन (25) बृहस्पतिवार सुबह परिवारवालों को बिना बताए घर से निकल आया था। सुबह साढ़े दस बजे लोगों ने उसे उसैता रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक घूमते हुए देखा। स्थानीय लोगों के मुताबिक उस दौरान बदायूं से बरेली को एक मालगाड़ी जा रही थी। जैसे ही मालगाड़ी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक पहुंची कि तभी शाहिद हुसैन उसके आगे कूद गया और उसकी कटकर मौत हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की
घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में लोगों से जानकारी कर युवक के परिवारवालों को बुला लिया। कुछ देर बाद उसके परिवार वाले पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि युवक चार भाई थे। इनमें शाहिद हुसैन दूसरे नंबर का था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका बरेली से इलाज चल रहा था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें