फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, शाहजहांपुर के युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 15 Dec 2023 01:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के दातागंज कस्बे में गौसिया मोहल्ले के नजदीक एक कार आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार 35 वर्षीय रिजवान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी निसार घायल हो गया। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज में बृहस्पतिवार रात आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई, जिसमें शाहजहांपुर निवासी रिजवान (35) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी निसार घायल हो गया। दोनों लोग कार से बदायूं आ रहे थे। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। शाहजहांपुर के कलान निवासी रिजवान पुत्र नत्थू और निसार पुत्र शौकत कार से बेलाडांडी होते हुए बदायूं आ रहे थे। इस दौरान कार निसार चला रहे थे।

पुलिस के मुताबिक कार दातागंज कस्बे के गौस नगर मोहल्ले में पहुंची। उसके आगे आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे कार पीछे से ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कार में फंस गए थे दोनों लोग 
दोनों लोग कार में ही फंस गए। कार टकराने की आवाज सुनकर आसपास के काफी संख्या में लोग आ गए। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिससे इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लोगों को कार से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां रिजवान को मृत घोषित कर दिया गया। निसार को जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस की सूचना पर सुबह युवक के परिवार वाले भी पहुंच गए। बाद में कोतवाली पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिवार वाले शव को कलान ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें