फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रेमी के साथ गई पत्नी, गांव के बाहर फंदे पर लटका मिला पति का शव

Fri, 20 Sep 2024 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के युवक की पत्नी दो महीने पहले प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। इसके बाद से वह अवसाद में चल रहा था। शुक्रवार को उसका शव फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर फंदे से लटका मिला। उसकी पत्नी दो महीने पहले प्रेमी के साथ कहीं चली गई। इसके बाद से ही वह अवसाद में चल रहा था। बेटे का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात मां अपने प्रेमी के साथ घर आई और पिता को भी साथ ले गई थी। शुक्रवार सुबह पिता का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन


18 वर्षीय बेटे ने बताया कि उसकी मां और पिता बाहर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। उनके पास गांव निजामपुर का एक युवक भी आता-जाता रहता था। मां के उस युवक से संबंध हो गए थे। पहले भी वह कई बार युवक के साथ जा चुकी थी। तब पिता वापस बुला लाते थे। करीब दो माह पहले मां फिर उसी युवक के साथ चली गई। इस बार पिता ने मां को घर लाने से मना कर दिया।

विज्ञापन

हत्या कर शव लटकाने का आरोप 
बेटे ने बताया कि मां के जाने के बाद से पिता एक माह से अवसाद में थे। बेटे का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात मां और उसका प्रेमी युवक घर आया था और पिता को अपने साथ ले गया था। शुक्रवार की सुबह पिता का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। 

थाना सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें