फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पकड़ते समय सांप ने युवक को डसा, डिब्बे में बंदकर पहुंचा अस्पताल; देखें वीडियो

Thu, 19 Sep 2024 07:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डिब्बे में बंद करते समय सांप ने युवक को डस लिया। फिर भी युवक ने सांप को डिब्बे में बंद कर लिया। उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। बाद में सांप को प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। वहीं युवक का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
युवक को सांप ने डसा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में एक युवक को कोबरा सांप ने डस लिया। घटना उस समय हुई, जब वह सांप को पकड़ने के बाद डिब्बे में बंद कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ में डस लिया। युवक ने तेजी से हाथ झटका, जिससे सांप डिब्बे में गिर गया। उसने तुरंत डिब्बे पर ढक्कन लगा दिया। युवक डिब्बे में बंद सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा। सांप को देख स्वास्थ्यकर्मी हैरान रह गए। युवक को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उसका उपचार चल रहा है। वहीं सांप को प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बिल्सी कस्बा निवासी नीरज शर्मा के घर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे सांप आ गया, जिसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए। नीरज ने खैरी गांव निवासी रविंद्र शर्मा को कॉल कर घर में सांप पकड़ने के लिए बुलाया। रविंद्र शर्मा उनके घर पहुंच गए। उन्होंने सांप को पकड़ लिया। वह उसे डिब्बे में बंद रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में डस लिया। रविंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें